Showing posts with label moments. Show all posts
Showing posts with label moments. Show all posts

Wednesday, February 29, 2012

कुछ गिरहें (Some Knots)




कल गुलज़ार के नज्मों की ऐक किताब लिए बैठा था | पन्ने पलट ही रहा था की इस  Black and White नज़्म से मुलाक़ात हुई | मनो मेरी ही काहानी लिए कब से उन पन्नो में जा छुपा बैठा है | गुलज़ार की नज्में बहुत रंगबिरंगी होती हैं, पर इसमें मुझे ऐक सुना सा चेहरा नज़र आया | दुनिया से लड़ते लड़ते छिल गया था, थक गया था | 


कितनी गिरहें खोली हैं मैने
कितनी गिरहें अब बाकी हैं

पांव मे पायल, बाहों में कंगन, गले मे हन्सली, 
कमरबन्द, छल्ले और बिछुए
नाक कान छिदवाये गये
और ज़ेवर ज़ेवर कहते कहते
रीत रिवाज़ की रस्सियों से मैं जकड़ी गयी

उफ़्फ़ कितनी तरह मैं पकड़ी गयी...

अब छिलने लगे हैं हाथ पांव, 
और कितनी खराशें उभरी हैं
कितनी गिरहें खोली हैं मैने 
कितनी रस्सियां उतरी हैं

कितनी गिरहें खोली हैं मैने
कितनी गिरहें अब बाकी हैं

अंग अंग मेरा रूप रंग
मेरे नक़्श नैन, मेरे भोले बैन
मेरी आवाज़ मे कोयल की तारीफ़ हुई
मेरी ज़ुल्फ़ शाम, मेरी ज़ुल्फ़ रात
ज़ुल्फ़ों में घटा, मेरे लब गुलाब
आँखें शराब
गज़लें और नज़्में कहते कहते
मैं हुस्न और इश्क़ के अफ़सानों में जकड़ी गयी

उफ़्फ़ कितनी तरह मैं पकड़ी गयी...

मैं पूछूं ज़रा, मैं पूछूं ज़रा
आँखों में शराब दिखी सबको, आकाश नहीं देखा कोई
सावन भादौ तो दिखे मगर, क्या दर्द नहीं देखा कोई
क्या दर्द नहीं देखा कोई

फ़न की झीनी सी चादर में
बुत छीले गये उरियानि के
तागा तागा करके पोशाक उतारी गयी
मेरे जिस्म पे फ़न की मश्क़ हुई
और आर्ट-कला कहते कहते 
संगमरमर मे जकड़ी गयी

उफ़्फ़ कितनी तरह मैं पकड़ी गयी...

बतलाए कोई, बतलाए कोई
कितनी गिरहें खोली हैं मैने
कितनी गिरहें अब बाकी हैं

कितनी सच बात कही है गुलज़ार ने! 

खुली हुई है कुछ गिरहें मेरी भी
टूटे हुए हैं धागे कई
ज़ेवर बिखरे पड़े हैं मेज़ पर
और ऐक दिल रखा हुआ है  उस पुरानी सी अलमारी में...

Monday, October 31, 2011

The Travel Through Time


Nida Fazli once said
बहुत मुश्किल है बंजारा मिज़ाजी, सलीका चाहिए आवारगी में!
I decided to go on a journey on that path. 
Tending to randomness. Tending to insanity. Tending to the within. 

From catching a rare event of lights at Shaniwada fort to taking a lift to cross a lake, on an unusual vehicle. 
From meeting a fortune teller / face reader to some kind hearted truck drivers. 
From having breakfast at a road side taphri at 6 in the morning to being invited to the native's place for evening tea.

A journey with no plans. 

Just Ideas. Old Friends. New People.

A journey to within.
A travel through time.





Tuesday, May 31, 2011

खुशियों से डर लगता है





तरसता हूँ मैं
उसे पाने को
छु सकूँ ऐक बार इन्हें
पास आयें तोह कस के जाकड़ लूँ बाहों में
इन खुशिओं को

तरसता हूँ मैं
जब देखता हूँ चारों ओर
तितलिओं सी उड़तीं रहतीं हैं ये
पास आयें तो मुट्ठियों में बंद कर लूँ
इन खुशिओं को

और ऐक दिन आ ही गयीं मेरे करीब
वह तितलियाँ
एक उडती हुई आ बैठी मेरी उँगलियों पर
फर फडाते हुए परों से जैसे कह रहीं हो
क्या हुआ? इतने खामोश क्यों हो?

और अगले हवा के झोको के साथ उड़ चलीं
मन में हजारों ख्याल छोड़े
हजारों अधूरे ख्वाब तोड़े
और कुछ अरमान लिए

और मैं बस देखता रहा उनकी उर
डरा सहमा सा

बड़ी नाज़ुक होती हैं ये खुशियाँ
इन कागज़ की तितलियों की तरह
टूट के कब बिखर जाएँ पल भर में

बड़ी कमज़ोर होती हैं ये खुशियाँ
एक पल रहती हैं साथ
और दुसरे पल दे जाते हैं दर्द
दे जाते हैं घाव ज़िन्दगी भर के

सच बताऊ?
आज कल खुशियों से दर सा लगता है बहुत
 
I have always yearned for happy moments. But most of the times, the feeling has been short lived.
Because the moments are like paper butterflies, break easily with the wind.
Leaving behind shards of broken thoughts, hopes and dreams.

Happiness is quite perilous.
खुशियों से डर लगता है |